खेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज ने दिया आशीर्वाद

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 8, 2025
1 min read • 1.2k views
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज ने दिया आशीर्वाद

रायपुर, 8 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री श्री साय ने सद्गुरु जी का स्वागत शाल और श्रीफल भेंटकर किया। इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों पर गहन चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि सद्गुरु ऋतेश्वर जी के मार्गदर्शन में राज्य की यह परंपरा और मजबूत होगी। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ओर से सद्गुरु जी द्वारा किए जा रहे सामाजिक और आध्यात्मिक प्रयासों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा, संतों और मनीषियों का मार्गदर्शन हमारी सरकार के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनके आशीर्वाद और ज्ञान से प्रदेश में सुशासन की स्थापना के लिए हमारी प्रतिबद्धता और अधिक मजबूत होती है।

सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से प्रदेश में सामाजिक सौहार्द और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इस मुलाकात को प्रदेश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।