Join US

छत्तीसगढ़ में नौकरी से बर्खास्त शिक्षकों ने सरकार से मांगा न्याय

रायपुर, 13 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ में न्यायालय के आदेश के बाद नौकरी से बर्खास्त किये गये बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों ने सरकार से न्याय की मांग की है। सोमवार को रायपुर प्रेस क्लब में मीडिया से रूबरू संकल्प वर्मा, आलोक शुक्ला, संजय पराते और कलादास डहरिया ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा विभाग के लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 4 मई 2023 को विज्ञापित पदों के तहत 2897 शिक्षकों की भर्ती विधिक तरीके से की गई थी।

इनमेें 71 प्रतिशत एसटी/एससी समुदाय से शिक्षकों की भर्ती की गई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में रिट क्रमांक 35 41/2023 में अवमानना प्रकरण 970/2024 के परिणामस्वरूप शिक्षकों की सेवाएं 30 दिसंबर से समाप्त करने की प्रक्रिया चालू हुई जिसके चलते शिक्षकों के 2897 परिवार सड़क पर आ गये है। न्याय की मांग को लेकर बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक तूता धरनास्थल में चार जनवरी से अनशन पर बैठे हैं।

ठंड के चलते अब तक 14 शिक्षकाएं अस्पतालों में भर्ती की गई है। सरकार को से मांग की गयी है कि प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेकर वार्ता के माध्यम से बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक संघ के साथ बैठक कर न्यायायिक रास्ता निकाला जाये।