• Home
  • छत्तीसगढ़
  • छेरछेरा पर राजेंद्र ओझा ने बच्चों को वितरित की लेखन सामग्री
छेरछेरा पर राजेंद्र ओझा ने बच्चों को वितरित की लेखन सामग्री

छेरछेरा पर राजेंद्र ओझा ने बच्चों को वितरित की लेखन सामग्री

रायपुर, 14 जनवरी 2025। छेरछेरा पर्व पर साहित्यकार राजेन्द्र ओझा और उनके परिवार के सदस्यों ने बच्चों को लेखन सामग्री वितरित किया। छेरछेरा दान का महत्व बताने वाला पर्व है। छत्तीसगढ़ में इस पर्व को बड़े ही आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

इस मौके पर राजेंद्र ओझा और किअंश ओझा साल्वे ने बच्चों को लेखन सामग्री यथा पेन, पैंसिल, रबर, शार्पनर आदि का विवरण किया जिसे पाकर बच्चे भी अति प्रसन्न हुए।

नारायणी साहित्यिक संस्थान की अध्यक्ष डॉ. मृणालिका ओझा ने एक संदेश में बताया कि त्योहारों के अवसर पर बच्चों को ऐसी सामग्री वितरित की जानी चाहिए जो उनके काम आए। इसी उद्देश्य से छेरछेरा के अवसर पर चावल आदि न देकर लेखन सामग्री दी गई जो लिखने आदि के लिए उनके लिए उपयोगी होगी।