छत्तीसगढ़

पंचायत और निकाय चुनाव की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 18 को

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 14, 2025
1 min read • 1.2k views
पंचायत और निकाय चुनाव की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 18 को

पहले निर्धारित 15 जनवरी 2025 की तिथि को को राज्य निर्वाचन आयोग ने बढ़ाया

रायपुर, 14 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के समस्त पंचायतों और नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2024-25 के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। पहले निर्धारित 15 जनवरी 2025 की तिथि को बढ़ाकर अब 18 जनवरी 2025 किया गया है, जो निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

इस संशोधित तिथि के अनुसार, निर्वाचन आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों और जनसाधारण को सूचित किया है कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव के लिए यह नामावली महत्वपूर्ण होगी, जिसमें नामों की सटीकता और निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस संशोधित तिथि के अनुसार अपनी जानकारी अपडेट करें और किसी भी प्रकार के बदलाव या त्रुटि के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।