छत्तीसगढ़

कवर्धा में स्थापित हुआ पहला महिला थाना

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 16, 2025
1 min read • 1.2k views
कवर्धा में स्थापित हुआ पहला महिला थाना

रायपुर, 16 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पहला महिला थाना स्थापित किया गया है। राज्य के उप मुख्यमंत्री के साथ ही गृहमंत्री का कार्य देख रहे विजय शर्मा ने महिला थाने का शुभारंभ किया। उन्होंने महिला थाने की पहली टीआई को कुर्सी पर बैठाया। श्री शर्मा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में विष्णुदेव साय सरकार का यह बड़ा कदम है।

इस मौके पर पंडरिया की भाजपा विधायक श्रीमती भावना बोहरा, राजनांदगांव रेंज के आईजी दीपक झा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।