यूपी

कलम से पोस्ट, पोस्ट से पहचान, राजनीति में श्याम सुन्दर पटेल की नई उड़ान

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On मार्च 24, 2025
1 min read • 1.2k views
कलम से पोस्ट, पोस्ट से पहचान, राजनीति में श्याम सुंदर की नई उड़ान

लखनऊ, 24 मार्च 2025। सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके श्याम सुन्दर पटेल ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के विधायक लकी यादव से औपचारिक मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मुलाकात को राजनीतिक हलकों में खासा अहम माना जा रहा है, क्योंकि श्याम सुंदर पटेल न केवल भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, उत्तर प्रदेश के सोशल मीडिया मंच से जुड़े हैं, बल्कि यथार्थ टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस के संस्थापक और सीईओ भी हैं।

सोशल मीडिया से सियासत तक

01 फरवरी 1995 को मड़ियाहूं, जौनपुर, उत्तर प्रदेश में जन्मे श्याम सुन्दर पटेल ने डिजिटल प्लेटफॉर्म को अपनी ताकत बनाया और राजनीतिक क्षेत्र में अपनी गहरी पकड़ बनाई। सोशल मीडिया के प्रभावी इस्तेमाल से उन्होंने राजनीतिक संवाद को नई धार दी है और युवा राजनीति के एक उभरते चेहरे के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

मुलाकात के मायने

लखनऊ स्थित सरकारी आवास में हुई यह मुलाकात क्या सिर्फ एक शिष्टाचार भेंट थी, या इसके राजनीतिक निहितार्थ भी हैं? यह सवाल सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक ओर जहां श्याम सुन्दर भाजपा से जुड़े हुए हैं, वहीं समाजवादी पार्टी के विधायक से उनकी मुलाकात को कई नजरिए से देखा जा रहा है।

डिजिटल दौर का नया चेहरा

श्याम सुन्दर पटेल उन युवाओं में शामिल हैं जो सोशल मीडिया को राजनीति का प्रभावशाली हथियार बना रहे हैं। उनकी रणनीतियां, डिजिटल अभियानों में पकड़ और तकनीकी विशेषज्ञता उन्हें आधुनिक राजनीतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाती हैं।

अब देखना यह होगा कि यह मुलाकात महज औपचारिकता थी या आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की राजनीति में कोई नया समीकरण जन्म ले रहा है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।