यूपी

रांची में प्रतापगढ़ के युवक दिनेश गौड की सड़क हादसे में मौत

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On मार्च 30, 2025
1 min read • 1.2k views
रांची में प्रतापगढ़ के युवक दिनेश गौड की सड़क हादसे में मौत

रांची, 30 मार्च 2025। यूपी के प्रतापगढ़ जिले के युवक दिनेश गौड की झारखंड की राजधानी रांची में हुए सड़क हादसे में मौत हो गयी। मिली जानकारी के मुताबिक प्रतापगढ़ के अंतू कोतवाली क्षेत्र के गडवारा निवासी दिनेश गौड ट्रक चलाता था।

उसने अपने साथ प्रतापगढ़ के ही उपाध्यायपुर निवासी गोविंद सरोज को खलासी रखा था। दोनों ट्रक लेकर 25 मार्च को घर से निकले थे। उडीसा से बरेली जाते समय 28 मार्च की सुबह करीब 8 बजे झारखंड की राजधानी रांची के रामगढ़ में सड़क पर अचानक एक गाय आ गयी।

गाय को बचाने के चक्कर में दिनेश ट्रक लेकर असंतुलित हो गया और ट्रक पलट गयी। इस हादसे में दिनेश की मौत हो गयी और गोविंद सरोज का एक पैर टूट गया। घटना की जानकारी मिलने पर दिनेश के परिजनों में हाहाकार मच गया।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।