छत्तीसगढ़

यादव ठेठवार समाज की बैठक में सामाजिक समरसता यात्रा पर चर्चा

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जून 29, 2025
1 min read • 1.2k views
यादव ठेठवार समाज की बैठक में सामाजिक समरसता यात्रा पर चर्चा

रायपुर, 29 जून 2025। रायपुर के वृंदावन भवन में प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ यादव ठेठवार समाज की समीक्षा बैठक गरिमामय ढंग से संपन्न हुई। बैठक में मध्यप्रदेश सामाजिक समरसता यात्रा की समीक्षा और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण के तैल चित्र पर माल्यार्पण और आरती गायन से हुआ। राम जीवन यदु ने सामाजिक एकता पर प्रेरक कविता पाठ किया।

नंद कुमार यादव और बल्लू यादव ने मध्यप्रदेश यात्रा के सुखद अनुभव साझा किए, जबकि हरिराम यदु ने तीनों समरसता यात्राओं की स्मृतियों को प्रस्तुत किया। सरोज यादव ने बताया कि इन यात्राओं से सामाजिक जुड़ाव और गतिशीलता बढ़ी है। रामसिंह यादव ने आयोजनों की सफलता और स्वजातीय बंधुओं से मिले सम्मान को अविस्मरणीय बताया।

भविष्य की योजनाओं में अक्टूबर 2025 के पहले सप्ताह में उड़ीसा सामाजिक समरसता यात्रा और रायपुर में युवा अधिवेशन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मनीष यदु और शशिकांत यदु ने युवा सम्मेलन को राजधानी में आयोजित करने और युवाओं की आकांक्षाओं के अनुरूप गतिविधियों पर जोर दिया। जितेंद्र यदु ने इसे दो दिवसीय आयोजित करने का सुझाव दिया। इतवारी यादव ने करियर मार्गदर्शन की आवश्यकता पर बल दिया। अष्टधातु संग्रहण के लिए शीघ्र समिति गठन पर सहमति बनी।

प्रदेश अध्यक्ष परमानंद यादव ने सामाजिक एकीकरण और संवाद बढ़ाने पर जोर दिया, जबकि रामसिंह यादव ने नेतृत्व की भूमिका को रेखांकित करते हुए प्रकोष्ठ के कार्यों की सराहना की। बैठक का संचालन प्रदेश महासचिव नरोत्तम यदु ने किया। प्रमुख उपस्थित सदस्यों में हरिश यादव, रामसिंह यादव, जोहते यादव, सतीश यदु, सरोज यादव, मनीराम यदु, नवीन यदु, मनीष यदु, ललित यादव, मोहन यादव, वैभव यादव, और मन्नू यादव (ओडिशा) शामिल थे।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।