रायपुर, 10 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और ICICI बैंक की पचपेड़ी नाका ब्रांच के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार, 10 जुलाई 2025 को चेंबर कार्यालय, चौ. देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट, रायपुर में चिल्हर वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लगभग 45 लाख रुपये के सिक्कों का वितरण किया गया, जिससे विभिन्न व्यापारिक संगठनों के करीब 700 व्यापारी लाभान्वित हुए।
चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने इस पहल पर खुशी जताते हुए कहा, चिल्हर की कमी से व्यापारियों को हो रही परेशानी से राहत मिली है। ICICI बैंक के सहयोग से दैनिक व्यापारिक गतिविधियों में सुगमता आएगी और ग्राहकों के साथ लेन-देन आसान होगा। पिछले कुछ समय से रायपुर के बाजारों में चिल्हर की कमी के कारण छोटे-बड़े व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस अभियान ने उनकी इस समस्या को काफी हद तक कम किया है।
ICICI बैंक पचपेड़ी नाका ब्रांच ने व्यापारियों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए यह वितरण अभियान शुरू किया, जिसका सीधा लाभ व्यापारिक समुदाय को मिला। चेंबर ने बैंक के इस सक्रिय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।
कार्यक्रम के संयोजक विनय बजाज, राधाकिशन सुन्दरानी, लोकेश चन्द्रकांत जैन, राज कुमार तारवानी, सुदेश मध्यानी, प्रकाश लालवानी, प्रशांत गुप्ता, राजेन्द्र पारख, भरत पमनानी, मनीष मोटवानी और सतीश बागड़ी रहे।
इस अवसर पर चेंबर के कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष महेन्द्र तलरेजा, दिलीप इसरानी, जवाहर थारानी, रवि सचदेव, अमरदास खट्टर, मंत्री प्रेम प्रकाश मध्यानी, नितेश अग्रवाल, सुमित गुप्ता सहित ICICI बैंक के शाखा प्रबंधक रिंकेश श्रीवास्तव, सिटी बिजनेस हेड सुब्रतो देव चन्द्रा, आर.एच. निकेश, आईसीएमसी हेड संदीप दत्ता, आरएचएस बिजनेस बैंकिंग रोहित भूतड़ा, आरएचएस सीएमएस सुनील मेहरा और असिस्टेंट मैनेजर आईसीएमसी सुनैना महंत उपस्थित रहे। यह पहल व्यापारियों के लिए राहतकारी साबित हुई।

















