रायपुर, 4 अगस्त 2025। सोमवार 4 अगस्त की सुबह छत्तीसगढ़ में दुखद खबर सामने आयी। यहां कोंडागांव में तैनात प्लाटून कमांडर दिनेश सिंह चंदेल ने सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दिनेश सिंह चंदेल मूलत: दुर्ग के रहने वाले थे। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक दिनेश सिंह चंदेल कोंडागांव जिले में बयानार सीएएफ कैंप में पदस्थ थे। सोमवार की सुबह दिनेश सिंह के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आस-पास मौजूद अन्य जवानों ने जब वहां पहुंचकर देखा तो दिनेश सिंह की मौत हो चुकी थी। दिनेश सिंह ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारी थी।













