• Home
  • विदेश
  • अमेरिका और भारत के बीच नहीं होगी व्यापार वार्ता
अमेरिका और भारत के बीच नहीं होगी व्यापार वार्ता

अमेरिका और भारत के बीच नहीं होगी व्यापार वार्ता

नई दिल्ली, 8 अगस्त 2025। वर्तमान में, अमेरिका और भारत के बीच कोई व्यापार वार्ता नहीं होगी, क्योंकि दोनों देशों के बीच टैरिफ विवाद छिड़ गया है। सबसे पहले, दोनों देशों के बीच छिड़े टैरिफ विवाद को हल किया जाएगा। इसके बाद ही व्यापार वार्ता होने की संभावना है। उदाहरण के लिए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 7 अगस्त को दिल्ली में इस पर स्थिति स्पष्ट कर दी थी। इसके अलावा, अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कुछ ऐसा ही कहा है। विशेष रूप से, ट्रंप ने मीडिया को एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि टैरिफ विवाद हल होने से पहले कोई वार्ता नहीं होगी। दूसरी ओर, अमेरिका और भारत के बीच छिड़े टैरिफ विवाद को लेकर पीएम मोदी सतर्क हैं।

25 अगस्त को होनी थी व्यापार वार्ता

अमेरिका और भारत के बीच 25 अगस्त 2025 को व्यापार वार्ता होनी थी। इसे लेकर दिल्ली में तैयारी भी शुरू हो गयी थी। इससे पहले ही दोनों देशों के बीच टैरिफ विवाद शुरू हो गया। अमेरिका ने पहले 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया, फिर उसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया।भारत अमेरिका के इस दबाव में आने से इनकार कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से साफ कर दिया है कि वह भारत के हितों के साथ किसी दबाव में कोई समझौता नहीं करेंगे।

रूस और चीन भारत के साथ

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के भारत के रूख को देखते हुए रूस और चीन भारत के साथ आ गये हैं। रूस ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत किसी भी देश के साथ व्यापार करने के लिए स्वतंत्र है। उधर चीन ने भी अमेरिका के फैसले को अनुचित करार दिया है। दरअसल अमेरिका भारत में कृषि और डेयरी के क्षेत्र में व्यापार करना चाहता है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इससे सहमत नहीं हैं। कृषि क्षेत्र में अमेरिका का दखल हो जाने से भारतीय किसानों का नुकसान होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने साफ किया है कि वे भारतीय किसानों के हित के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे।

भारत अन्य देशों के साथ बढ़ाएगा व्यापार

अमेरिका की दादागीरी को खत्म करने के लिए भारत दुनिया के अन्य देशों के साथ व्यापारिक संबंध बढ़ाएगा। ब्रिटेन दौरे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसकी नींव रख दिया था। इसके बाद एनएसए अजित डोभाल की रूस यात्रा के बाद स्थिति और भी आगे बढ़ी है। इसी साल रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन का भी भारत आने का कार्यक्रम तय हुआ है।30 और 31 अगस्त 2025 को पीएम मोदी जापान और चीन का दौरा करने जा रहे हैं। इस दौरे में भी व्यापारिक रिश्तों पर बात होने की संभावना है।

ब्राजील के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से की बात

गुरुवार 7 अगस्त 2025 की रात ब्राज़ील के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से बात की। ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुईज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया। दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।अमेरिका ने न केवल भारतीय बल्कि ब्राजील के उत्पादों पर अतिरिक्त आयात शुल्क लगाया है। दोनों नेताओं ने व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, रक्षा, कृषि, स्वास्थ्य में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।

किसानों में भरोसा बढ़ाने का प्रयास

पीएम मोदी ने कहा, हमारी सरकार ने किसानों की ताकत को देश की प्रगति का आधार माना है। इसलिए बीते वर्षों में जो नीतियां बनीं, उनमें सिर्फ मदद नहीं थी, किसानों में भरोसा बढ़ाने का प्रयास भी था। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि से छोटे किसानों को आत्मबल दिया है। पीएम फसल बीमा योजना ने किसानों को सुरक्षा दी है। पीएम कृषि सिंचाई योजना से सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हुआ। 10 हजार एफपीओ के निर्माण ने छोटे किसानों की संगठित शक्ति बढ़ाई है, सहकारिता और स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक मदद ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति दी है। आनलाइन मंडी व्यवस्था ई-नाम से किसानों को अपनी उपज बेचने की आसानी हुई है। पीएम किसान संपदा योजना ने नई फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स, भंडारण के अभियान को भी गति दी है।