छत्तीसगढ़

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले विधायक अनुज शर्मा, जताया आभार

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अगस्त 27, 2025
1 min read • 1.2k views
केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले विधायक अनुज शर्मा, जताया आभार

रायपुर, 27 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले के धरसींवा क्षेत्र के विधायक अनुज शर्मा दिल्ली प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। श्री शर्मा ने ग्राम सांकरा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में अंडर पास की स्वीकृति प्रदान करने के लिए क्षेत्रवासियों की ओर से आभार जताया।

अनुज शर्मा ने कहा कि इस अंडरपास के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को वर्षों से झेल रही असुविधा और सड़क दुर्घटनाओं से मुक्ति मिलेगी। यातायात और अधिक सुरक्षित एवं सुगम होगा। श्री शर्मा ने कहा कि भारत में सड़क अवसंरचना को दूरदर्शिता के साथ विश्वस्तरीय स्वरूप देने वाले मंत्री जी की ऊर्जा, कार्यक्षमता और दृष्टि वाकई प्रेरणादायी है।

उनके नेतृत्व में भारत और छत्तीसगढ़ में सड़क निर्माण उत्कृष्टता और गति में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसके साथ ही विधायक अनुज ने प्रदेश में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं भविष्य की परियोजनाओं पर भी केंद्रीय मंत्री जी से सार्थक चर्चा कर पुनः आभार व्यक्त किया।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।