रायपुर, 30 अगस्त 2025। फैशन प्रेमी अब रायपुर में भी लक्जरी शॉपिंग कर सकेंगे। आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड के प्रीमियम लक्जरी फैशन डेस्टिनेशन, द कलेक्टिव ने रायपुर में लक्जरी रिटेल के लिए अपने बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप स्टोर का शुभारंभ किया है।
यह स्टोर अविनाश वन, मैग्नेटो मॉल के सामने 4,620 वर्ग फुट में स्थित है। इसका शुभारंभ बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने किया। द कलेक्टिव लंबे समय से ग्लोबल लक्जरी का प्रतीक रहा है। अब रायपुर के इस स्टोर में केन्जो, वर्साचे जीन्स कूचर, कार्ल लेगरफेल्ड, मार्क जैकब्स, पोलो राल्फ लॉरेन, हैकेट और कई अन्य अंतरराष्ट्रीय लेबल्स के बेहतरीन कलेक्शन उपलब्ध होंगे।
हाई-एंड फॉर्मल वियर से लेकर कंटेम्परेरी कैजुअल्स, स्टेटमेंट ड्रेसेज से लेकर डेली एसेंशियल्स तक, इस स्टोर में पुरुषों और महिलाओं दोनों की हर फैशन की जरूरत पूरी होगी।
अन्य द कलेक्टिव फ्लैगशिप स्टोर्स से अलग, इसमें एक बिल्कुल नया और अनोखा फसाड़ तैयार किया गया है, जो शुद्धतम रूप में लक्जरी को दर्शाता है। इस नए आर्किटेक्चरल डिजाइन में परिष्कृत ब्रॉन्ज मेटल एलिमेंट्स, क्रिस्टल-क्लियर ग्लास पैनल्स और बारीकी से तैयार किया गया प्रिजमैटिक लोगो शामिल है।
द कलेक्टिव और इंटरनेशनल ब्रांड्स के ब्रांड हेड अमित पांडेय ने कहा, हम रायपुर में द कलेक्टिव की शुरुआत करके बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। यह शहर आधुनिकता और परंपरा का सुंदर मेल है। हमारा उद्देश्य यहां के लोगों को विश्वस्तरीय लक्जरी शॉपिंग अनुभव देना था और हमें मिल रही शानदार प्रतिक्रिया से हम बहुत उत्साहित हैं।













