रायपुर, 4 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ के लोकगायक डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एक कार्यक्रम में सम्मानित किया। यह कार्यक्रम जिंदगी ना मिलेगी दोबारा सामाजिक संस्था रायपुर के स्थापना दिवस पर आयोजित किया गया। इस मौके पर रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा ध्रुव तिवारी, स्नेह लता पाठक , समाजसेविका श्रीमती आभा मिश्रा भी उपस्थित थीं।
डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर 45 वर्षों से छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोककला संस्कृति को देश भर के विभिन्न मंचों पर सुंदर प्रस्तुति देते आ रहे हैं। डॉ. चंद्राकर एससीईआरटी के कक्षा 1 से आठवीं तक कला शिक्षा के स्कूली पाठ्यक्रम में छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति लोकगीत, लोक खेल, लोक कलाकार, छत्तीसगढ़ी कलेवा छत्तीसगढ़ी गाना, सुवा, करमा, ददरिया, पंडवानी, पंथी, भरथरी, भोजली, राउत नाचा, नाचा-गम्मत, छत्तीसगढ़ी तीज त्यौहार को पाठ्यक्रम में शामिल करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।














