• Home
  • छत्तीसगढ़
  • संघ के वरिष्ठ प्रचारक शांताराम का 93 वर्ष की आयु में निधन
संघ के वरिष्ठ प्रचारक शांताराम का 93 वर्ष की आयु में निधन

संघ के वरिष्ठ प्रचारक शांताराम का 93 वर्ष की आयु में निधन

रायपुर, 5 सितंबर 2025। संघ के वरिष्ठ प्रचारक शांताराम का 93 वर्ष की आयु में शुक्रवार 5 सितंबर की शाम निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। सायं 05.45 बजे उन्होंने जीवन की अंतिम सांस ली।

शांताराम बैंक की नौकरी छोड़कर प्रचारक बने थे। मध्यप्रदेश के सागर में जिला प्रचारक, रायपुर में विभाग प्रचारक, छत्तीसगढ़ प्रान्त के प्रथम प्रान्त प्रचारक, मध्यक्षेत्र के प्रचार प्रमुख एवं सम्पर्क प्रमुख जैसे संघ दायित्व का उन्होंने कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। मृदुभाषी, घोष में शंख वादक व अच्छे गीत गायक थे।

उनके वात्सल्यपूर्ण स्नेह की अमिट छाप स्वयंसेवकों को सदैव प्रेरित करते रहेगी। अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर शनिवार 06 सितम्बर को सुबह 07.00 बजे से 10.00 बजे तक जागृति मंडल, गोविंद नगर, रायपुर में प्राप्त होगा।

तत्पश्चात अंतिम संस्कार के लिए 10.30 बजे प्रस्थान कर अंत्येष्टि दोपहर 01.00 बजे श्री हरिहर क्षेत्र मदकू द्वीप में होगी।