गौरा (प्रतापगढ़), 6 सितंबर 2025। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में रानीगंज के पूर्व विधायक धीरज ओझा शनिवार 6 सितंबर को बोर्रा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता रहे तुलसीराम जायसवाल के निधन पर संवेदना जताई और श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक धीरज ओझा ने तुलसीराम के दोनों पुत्रों प्रदीप जायसवाल और प्रमोद जायसवाल को गले से लगाकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया वह पूरी तरह से उनके साथ हैं और हर जरुरत पर खड़े मिलेंगे।
बता दें तुलसीराम यादव बोर्रा गांव के भाजपा के बूथ अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे। वे गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रह चुके थे। तुलसीराम के दोनों पुत्र प्रदीप और प्रमोद ने विधायक श्री ओझा के प्रति आभार जताया। इस मौके पर विकास खंड शिवगढ़ के प्रमुख सत्यम ओझा, अजय तिवारी, नीरज शुक्ला, मोहित दुबे, रोहित पांडेय, नीलेश पांडेय, राहुल पांडेय, प्रांजल मिश्रा, संतोष शर्मा, आजाद गुप्ता, कमलेश जायसवाल, रामचन्द्र जायसवाल, बसंत लाल जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।













