विदेश

सीपी राधाकृष्णन चुने गए भारत के 15वें उपराष्ट्रपति

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On सितम्बर 9, 2025
1 min read • 1.2k views
सीपी राधाकृष्णन चुने गए भारत के 15वें उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली, 9 सितंबर 2025। देश के 15वें उपराष्ट्रपति के चुनाव लिए मंगलवार को संसद भवन में मतदान हुआ और उसके बाद मतगणना की गई। इसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने एकतरफा मुकाबले में इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराकर जीत हासिल की। राधाकृष्णन को कुल 452 और सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। इसमें लोकसभा में 542 (एक रिक्ति सहित) और राज्यसभा में 239 (6 रिक्तियों सहित) सांसद सहित कुल 781 सदस्यों को मतदान के लिए अधिकृत किया गया था। मतदान समाप्त होने तक कुल 98 प्रतिशत यानी 769 सदस्यों ने मतदान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदान की शुरुआत की। उसके बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत अन्य सदस्यों ने वोट डाले।

बीजद और बीआरएस ने बनाई दूरी

ओडिशा की बीजू जनता दल, तेलंगाना की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने पूरी तरह चुनाव से अलग रहने का फैसला किया है। बीजू जनता दल के कुल 8 और भारत राष्ट्र समिति के कुल 4 सांसदों ने वोट नहीं डाला। इसी तरह शिरोमणि अकाली दल ने भी पंजाब में आई बाढ़ के कारण मतदान से दूरी बनाने का ऐलान किया था। आंध्र प्रदेश में जगन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस ने सीपी राधाकृष्णन और असदुद्दीन ओवैसी इंडिया गठबंधन के साथ रहे।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।