छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हुए कस्टम मिलिंग स्कैम में दीपेन चावड़ा गिरफ्तार

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On सितम्बर 11, 2025
1 min read • 1.2k views
छत्तीसगढ़ में हुए कस्टम मिलिंग स्कैम में दीपेन चावड़ा गिरफ्तार

रायपुर, 11 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ में हुए कस्टम मिलिंग स्कैम में ईओडब्ल्यू ने दीपेन चावड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो में दर्ज अपराध क्रमांक 01/24 कस्टम मिलिंग स्कैम में दीपेन चावड़ा को गिरफ्तार कर 7 दिवस का पुलिस रिमाण्ड पर लिया है। दीपेन चावड़ा, अनवर ढेबर का सहयोगी है एवं ईओडब्ल्यू में दर्ज अन्य प्रकरणों में लगभग 2,000 करोड़ रूपये से भी ज्यादा अवैध धनराशि का प्रबंधक था।

कस्टम मिलिंग स्कैम में भी दीपेन चावड़ा के द्वारा 20 करोड़ राशि लोकसेवकों की ओर से एकत्र करने के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। कस्टम मिलिंग स्कैम में फरवरी, 2025 में तत्कालीन प्रबंध संचालक मनोज सोनी एवं रोशन चन्द्राकर के खिलाफ विशेष न्यायालय (भ्र.नि.अ.) में चालान प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में अनिल टुटेजा एवं अनवर ढेबर के खिलाफ विवेचना जारी है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।