• Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ चेंबर की पहल से व्यापारियों को चिल्हर की समस्या से मिली राहत
छत्तीसगढ़ चेंबर की पहल से व्यापारियों को चिल्हर की समस्या से मिली राहत

छत्तीसगढ़ चेंबर की पहल से व्यापारियों को चिल्हर की समस्या से मिली राहत

रायपुर, 26 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार 26 सितंबर को राजधानी रायपुर में विशेष चिल्हर वितरण कार्यक्रम और लोन मेला आयोजित किया। इस कार्य में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) मनी चेस्ट बैरनबाजार ने पूरा सहयोग दिया। इस कार्यक्रम ने न केवल व्यापारियों को चिल्हर की कमी से राहत दी बल्कि उन्हें अपनी आर्थिक आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के उपमहाप्रबंधक राकेश कुमार सिन्हा, मुख्य प्रबंधक मंतोष कुमार राय और शाखा प्रबंधक अनिल यादव उपस्थित रहे।

चेंबर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक और चेंबर के इस संयुक्त प्रयास से छोटे-बड़े सभी व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि नकदी का सुचारू प्रवाह किसी भी अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी है और ऐसे प्रयास व्यापारिक गतिविधियों को गति देने में सहायक सिद्ध होते हैं।

एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने उपस्थित व्यापारियों और ग्राहकों को ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और मौके पर ही आवेदन स्वीकार किए। इससे व्यापारियों को अपने कारोबार का विस्तार करने और नए उद्यम शुरू करने का अवसर मिला।

छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। चेंबर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से न केवल व्यापारियों का मनोबल बढ़ता है बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है।

कार्यक्रम के संयोजक चेंबर उपाध्यक्ष मनीष प्रजापति और प्रभारी निखिल पंड्या रहे। इस अवसर पर चेंबर के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनमें-कार्यकारी अध्यक्ष राधाकिशन सुन्दरानी, राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, कार्यकारी महामंत्री कपिल दोशी, विकास आहूजा, उपाध्यक्ष प्रकाश लालवानी, सुरेश भंसाली, दीपचंद कोटड़िया, सतीश जैन, सुदेश मध्यान, जितेंद्र शादीजा, श्रीमती सोनिया साहू, महेन्द्र कुमार बागड़ोदिया, अमरदास खट्टर, विकास पंजवानी, मंत्री प्रशांत गुप्ता, अमर बरलोटा, अमित चावला, चंद्रविशाल भूरा, अमित अग्रवाल, कमल शर्मा, आलोक शर्मा, प्रेमप्रकाश मध्यानी, मनीष गुप्ता, जतिन नचरानी, करन मदनानी, आशीष वासवानी, राम पंजवानी तिल्दा सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण मौजूद रहे।