छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ व्यापम ने केमिस्ट पदों के लिए मांगा आवेदन, 22 अक्टूबर लास्ट डेट

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अक्टूबर 2, 2025
2 min read • 1.2k views
छत्तीसगढ़ व्यापम ने केमिस्ट पदों के लिए मांगा आवेदन, 22 अक्टूबर लास्ट डेट

रायपुर, 2 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, रायपुर के अंतर्गत रिक्त 12 केमिस्ट पदों पर भर्ती परीक्षा (PHEC25) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी व्यापम केमिस्ट भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

चयनित उम्मीदवारों को 28,700 रुपए से लेकर 91,300 रुपए तक मासिक वेतन मिलेगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन की अंतिम तिथि- 22 अक्तूबर 2025 (शाम 5:00 बजे तक)
  • त्रुटि सुधार तिथि- 23 अक्तूबर से 25 अक्तूबर 2025, शाम 5:00 बजे तक
  • परीक्षा की संभावित तिथि- 21 दिसंबर 2025
  • परीक्षा का समय- सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक
  • प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि- 15 दिसंबर 2025

अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होंगे, उनका शुल्क व्यापम द्वारा वापस किया जाएगा।

आवेदन के लिए योग्यता

उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी (रसायन विज्ञान विषय के साथ) उत्तीर्ण होना चाहिए। आयु सीमा 1 जनवरी 2025 के अनुसार 18 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

कैसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध ऑनलाइन एप्लीकेशन टैब पर क्लिक करें।
  • केमिस्ट पदों की भर्ती परीक्षा (PHEC25) लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें और प्रोफाइल बनाएं।
  • जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें, फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।