छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सीनियर आईपीएस प्रखर पांडेय का निधन

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On दिसम्बर 14, 2025
1 min read • 1.2k views
छत्तीसगढ़ के सीनियर आईपीएस प्रखर पांडेय का निधन

रायपुर, 14 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आईपीएस प्रखर पांडेय का रविवार को अपराह्न लगभग 4:15 बजे रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद भिलाई से रायपुर लाया गया था, जहां चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। श्री पांडेय वर्तमान में पुलिस मुख्यालय रायपुर में उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी), सीआईडी विभाग के पद पर सेवारत थे।

इससे पहले वे कबीरधाम, सूरजपुर और दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक रह चुके थे, साथ ही बिलासपुर और राजनांदगांव में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में भी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं। छत्तीसगढ़ सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।