• Home
  • फाइनेंस
  • एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने पार किया 800 करोड़ रुपये का त्रैमासिक राजस्व
एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने पार किया 800 करोड़ रुपये का त्रैमासिक राजस्व

एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने पार किया 800 करोड़ रुपये का त्रैमासिक राजस्व

नई दिल्ली, 13 नवंबर 2025। राजस्व 19.4 प्रतिशत की साल-दर-साल जबरदस्त वृद्धि करते हुए 804 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने 30 सितंबर, 2025 को समाप्त हुई दूसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजों की घोषणा की। बैंक का त्रैमासिक राजस्व पहली बार 19.4 प्रतिशत की साल-दर-साल वृद्धि करते हुए 800 करोड़ रुपये से अधिक हुआ है।

इस तिमाही के लिए एफबीटीटीडीए 89.3 करोड़ रुपये था, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 17.4 प्रतिशत ज्यादा है। इस तिमाही बैंक ने 11.8 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया। बैंक की ग्रॉस मर्चेंडाईज वैल्यू बढ़कर 4,560 बिलियन रुपये हो गई। अनुब्रत बिस्वास, एमडी एवं सीईओ, एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने कहा, हमारे निरंतर विकास से हमारे डिजिटल-फर्स्ट मॉडल की शक्ति और हमारे ऊपर ग्राहकों का गहरा विश्वास प्रदर्शित होता है। सेफ सैकंड एकाउंट हमारे विकास में मुख्य भूमिका निभा रहा है। यह ग्राहकों को अपने दैनिक डिजिटल लेन-देन आसानी और आत्मविश्वास से करने में समर्थ बनाता है।