• Home
  • खेल
  • बिजनेसमैन सानिया चंडोक से ब्याह रचाएंगे क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर
Arjun Tendulkar to marry Sania Chandhok

बिजनेसमैन सानिया चंडोक से ब्याह रचाएंगे क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर

नई दिल्ली, 11 फरवरी 2026। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और उनकी होने वाली पत्नी बिजनेस मैन सानिया चंडोक दो दिन से मीडिया की सुर्खियों में हैं। मार्च 2026 के पहले सप्ताह में दोनों अग्नि को साक्षी मानकर एक दूजे संग सात फेरे लेंगे।

विवाह कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो चुकी है। सचिन तेंदुलकर परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत देश की नामचीन हस्तियों को न्यौता बांटने में जुटे हैं।

कौन हैं सानिया चंडोक

सानिया चंडोक मुंबई के प्रतिष्ठित बिजनेसमेन फैमिली से आती हैं। इनके पिता का नाम जसप्रीत चंडोक और माता का नाम गौरिका घई चंडोक है। इनके बिजनेस की पहचान Graviss Group के रूप में है जिसके फाउंडर इनके नाना हैं जिनका नाम रवि घई है।

इनका बिजनेस फूड, होटल और रियल स्टेट में गहरी पहचान है जिसमें Kwality Walls का नाम प्रमुख है। सानिया चंडोक का परिवार ज्यादा लाइम लाइट में नहीं रहता है। पर अर्जुन तेंदुलकर और सानिया की जोड़ी बहुत खूबसूरत लग रही है।

इत्तेफाक ऐसा भी

इस शादी में भी एक पुरानी परंपरा जैसा इत्तेफाक जुड़ गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार सचिन की शादी अंजली से 1995 में हुई थी जो की सचिन से उम्र में 6 साल बड़ी हैं। ठीक वैसे ही रिपोर्ट्स के अनुसार अभी अर्जुन तेंदुलकर की शादी सानिया चंडोक से होने जा रही है। वह भी उनसे उम्र में 1 साल बड़ी हैं।

अभी बात यही खत्म नहीं होती है। इस कहानी में अभी एक और मजेदार किरदार है। सारा तेंदुलकर जिनका नाम हमेशा अफवाहों में शुभमान गिल के साथ रहा है। वह भी गिल से 2 साल बड़ी हैं।