खेल

अटल जी 100वीं जयंती पर प्रतापगढ़ में पुरस्कृत हुए 9 मेधावी बच्चे

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On दिसम्बर 26, 2024
1 min read • 1.2k views
अटल जी 100वीं जयंती पर प्रतापगढ़ में पुरस्कृत हुए 9 मेधावी बच्चे

प्रतापगढ़, 26 दिसंबर 2024। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 100वीं जयंती पर प्रतापगढ़ में 9 मेधावी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया गया। आयोजन राजकीय इंटर कालेज में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षक विधायक के प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में अटल जी के जीवन एवं दर्शन पर जनपद स्तरीय भाषण, एकल काव्य पाठ और निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 9 छात्र-छात्राओं को सम्मानित सम्मानित किया गया।

भाषण प्रतियोगिता

तनु मिश्रा, प्रथम पुरस्कार 10 हजार
शौर्या सिंह, द्वितीय पुरस्कार 5 हजार
नेहा साहू, तृतीय पुरस्कार 2500

एकल काव्य पाठ

क्षमा तिवारी, प्रथम पुरस्कार 10 हजार
शौर्या सिंह, द्वितीय पुरस्कार 5 हजार
सुप्रिया यादव, तृतीय पुरस्कार 2500

निबंध लेखन

अंजली श्रीवास्तव, प्रथम पुरस्का 5 हजार
फायजा बानो, द्वितीय पुरस्कार 3 हजार
नीरज सरोज, तृतीय पुरस्कार 2500

कार्यक्रम के प्रारम्भ में जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक आर पी सरोज, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज प्रतापगढ़ कुलश्रेष्ठ तिवारी, प्राचार्य राजकीय डिग्री कॉलेज सांगीपुर चंद्रकांत सहित डॉक्टर विंध्याचल सिंह, डॉक्टर मोहम्मद अनीस, बृजेश मिश्रा, गंगासागर, संदीप त्रिपाठी, अखिलेश वर्मा आदि रहे कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता संतोष मिश्रा ने किया।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।