रायपुर, 5 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शिक्षक दिवस पर अवाम-ए-हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी ने शिक्षकों का सम्मान किया। देश के प्रथम उपराष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। संस्था ने रामनगर स्थित कार्यालय में शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में समाज एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
प्रसन्ना शर्मा, प्रोफेसर अमीटी यूनिवर्सिटी, डॉ. सीमा पाल, असिस्टेंट प्रोफेसर, इतिहास अध्ययन शाला पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, प्रधान पाठक देवेंद्र राव काटे, अनीता दास, कु. फरहीन फातिमा, शेख मोहम्मद यासीन, कु. अम्बरीन फातिमा समेत अन्य गुरुजनों को संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान ने पुष्पमाला, श्रीफल, शाल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनकी सेवाओं की प्रशंसा करते हुए सम्मान किया।
मो. सज्जाद खान ने बताया कि हमारे जीवन को संवारने में शिक्षक बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। गुरु-शिष्य परंपरा भारत की संस्कृति का एक अहम और पवित्र हिस्सा है। जीवन के सबसे पहले गुरु हमारे माता-पिता होते हैं, भारत में प्राचीन समय से ही गुरु व शिक्षक परंपरा चली आ रही है, लेकिन जीने का असली सलीका हमें शिक्षक ही सिखाते हैं। शिक्षक हमे सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं जिस हेतु समाज में गुरुजनों का सम्मान करना बेहद जरुरी है जिससे की आने वाली पीढ़ी शिक्षक को आदर्श मानकर अपना भविष्य उज्जवल कर सके।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में इस कार्यक्रम में राजेन्द्र शर्मा, अनिल शुक्ल, जुबैर खान, पूनम यादव, बलराम कश्यप, अजहर शरीफ, आशीष गढ़ेवाल, श्रीमती रिंकी शुक्ला, प्रीति जैन, कुलविंदर सिंह, शुभम जैन, कमलप्रीत एवं अन्य सहित अन्य सदस्यगण सादर उपस्थित थे।














