नई दिल्ली, 29 मार्च 2026। बैंक ऑफ बड़ौदा ने ग्रुप-हेड, टेरिटरी हेड और डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू हो गयी है। 16 अप्रैल, 2026 आवेदन करने की अंतिम तिथि है।
योग्यता
- भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पूरी की हो।
- स्नातकोत्तर की डिग्री एवं मैनेजमेंट में डिप्लोमा भी होना चाहिए।
- न्यूनतम आयु 24, 27 और 31 वर्ष निर्धारित की गई है।
- अधिकतम आयु 35, 40 और 45 वर्ष निर्धारित है।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
- एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट और ओबीसी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में तीन वर्ष की छूट दी गई है।
रजिस्ट्रेशन फीस
जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 850 रुपये और एससी एवं एसटी व दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 175 रुपये निर्धारित की गई है।
ऐसे करें अप्लाई
- पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
- होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से भरना होगा।
- फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस व जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
- अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

















