• Home
  • वैकेंसी
  • BSNL ने 120 पदों पर निकाली वैकेंसी, 15 अप्रैल 2026 तक करें आवेदन
BSNL has announced vacancies for 120 posts.

BSNL ने 120 पदों पर निकाली वैकेंसी, 15 अप्रैल 2026 तक करें आवेदन

नई दिल्ली, 26 मार्च 2026। BSNL ने 120 पदों पर वैकेंसी निकाली है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। BSNL ने सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए टेलीकॉम और फाइनेंस स्ट्रीम में कुल 120 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bsnl.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

  • BSNL की ऑफिशियल वेबसाइट bsnl.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर BSNL Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • फीस जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख लें।

BSCL Recruitment 2026 for Senior Executive Post Notification PDF

गलती सुधारने का भी मौका

अगर आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाती है तो उसे सुधारने के लिए 16 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी।

वैकेंसी डिटेल्स

  • BSNL की इस भर्ती में दो अलग-अलग स्ट्रीम में पद निकाले गए हैं।
  • इसमें Senior Executive Trainee Telecom Stream के 95 पद।
  • Senior Executive Trainee Finance Stream के 25 पद।