बिजनेस

एक्शन टेसा का कारपेंटर कम्युनिटी को बड़ा तोहफा, 4 नए निफिट प्रोग्राम लॉन्च

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On सितम्बर 26, 2026
1 min read • 1.2k views
एक्शन टेसा का 4 नए निफिट प्रोग्राम लॉन्च

रायपुर, 26 सितंबर 2026। एक्शन टेसा,एक्शन ग्रुप का हिस्सा और वुड पैनल प्रोडक्ट्स के अग्रणी निर्माताओं में से एक ने पुरे भारत में 50 से अधिक स्थानों पर नेशनल कारपेंटर डे मनाया। इस वर्ष का आयोजन “संग संग चलें, आगे बढ़ें” थीम के तहत कारपेंटर कम्युनिटी और उनके परिवारों के साथ कंपनी की साझेदारी को मजबूत करने पर केंद्रित रहा।

इस अवसर पर एक्शन टेसा के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय अग्रवाल ने कहा, कारपेंटर हमेशा से फर्नीचर और इंटीरियर इकोसिस्टम की रीढ़ रहे हैं और हमारी यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ‘संग संग चलें, आगे बढ़ें’ हमारा यह विश्वास दर्शाता है कि साथ मिलकर आगे बढ़ने से विकास और अधिक सार्थक बनता है। इस पहल के माध्यम से हम कारपेंटरों के काम के साथ-साथ उनके और उनके परिवारों के सपनों एवं आकांक्षाओं में भी भागीदार बनना चाहते हैं।

एक्शन टेसा, एक्शन ग्रुप का हिस्सा है और वुड पैनल कैटेगरी की एक अग्रणी कंपनी है। इसके प्रमुख प्रोडक्ट्स में एक्शन टेसा एचडीएचएमआर, बोइलो, मॉइस्ट मास्टर, मॉइस्ट्रो डोर्स और वुडन फ्लोरिंग शामिल हैं। कंपनी फर्नीचर और इंटीरियर इकोसिस्टम की बदलती जरूरतों के अनुरूप प्रोडक्ट इनोवेशन और नए सॉल्यूशंस पर लगातार काम करती है।

इसे भी पढ़ें : रायपुर शहर के सड्डू में न्यू देहली स्वीट्स ने खोला 7वां आउटलेट

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार और संपादक हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ASR24 News के मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं। रमेश मुख्य रूप से राजनीति, सरकारी योजनाओं और सामाजिक मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और समय पर जानकारी पहुँचाना है। आप उनसे उनकी आधिकारिक ईमेल और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से जुड़ सकते हैं। https://www.facebook.com/asr24news https://twitter.com/asr24news https://www.youtube.com/@asr24news