बिजनेस

डिजिटल फ्रॉड से बचाव के लिए एयरटेल ने दिया समाधान

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On नवम्बर 28, 2025
2 min read • 1.2k views
गोपाल विट्टल

  • इस अकाउंट पर ब्याज भी मिलेगा।
  • मुख्य बैंक खाते को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षित रखा जा सकेगा।
  • जरूरत के हिसाब से इसमें सीमित राशि रख सकते हैं।

नई दिल्ली, 28 नवंबर 2025। डिजिटल फ्रॉड से बचाव के लिए एयरटेल पेमेंट बैंक ने ग्राहकों के लिए एक सुरक्षित समाधान पेश किया है। यह समाधान है ‘सेकंड बैंक अकाउंट’। इस सेकंड अकाउंट के जरिए ग्राहक रोजमर्रा के लेन-देन कर सकते हैं। जरूरत के हिसाब से इसमें सीमित राशि रख सकते हैं। खास बात यह है कि इस अकाउंट पर ब्याज भी मिलेगा। इससे मुख्य बैंक खाते को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षित रखा जा सकेगा। एयरटेल ने ग्राहकों से अपील की है कि वे डिजिटल भुगतान के लिए ऐसा अलग अकाउंट जरूर बनाएं।

एयरटेल के वाईस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गोपाल विट्टल ने ग्राहकों को लिखे एक पत्र में कहा, डिजिटल ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। अधिकांश लोग हर भुगतान के लिए अपना मुख्य बैंक खाता इस्तेमाल करते हैं, जिससे छोटी सी गलती पूरी बचत को खतरे में डाल देती है। उन्होंने कहा, एयरटेल नेटवर्क पर होने वाला कोई भी फ्रॉड हमें दुख पहुंचाता है। आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

गोपाल विट्टल ने एयरटेल की पहल की सराहना करते हुए बताया कि कंपनी दुनिया का पहला टेलीकॉम ऑपरेटर है जो AI-आधारित स्पैम कॉल और मैसेज अलर्ट देता है। साथ ही, फर्जी लिंक को क्लिक होने पर भी ब्लॉक करने वाली तकनीक विकसित की गई है।

एयरटेल पेमेंट बैंक का यह कदम डिजिटल इंडिया के दौर में वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञों का मानना है कि सेकंड अकाउंट की यह रणनीति फ्रॉड के नुकसान को न्यूनतम करने में कारगर साबित होगी।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।