बिजनेस

अजय सेठ बने नए वित्त सचिव, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On मार्च 26, 2025
1 min read • 1.2k views
अजय सेठ बने नए वित्त सचिव, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी

नई दिल्ली, 26 मार्च 2025। आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव अजय सेठ को भारत सरकार का नया वित्त सचिव नियुक्त किया गया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

कर्नाटक कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अजय सेठ इससे पहले वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत थे। वित्तीय नीतियों और आर्थिक सुधारों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

सरकार के इस फैसले से वित्त मंत्रालय में स्थिरता बनी रहेगी और देश की आर्थिक नीतियों को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।