बिजनेस

शक्ति पम्प्स ने क्यूआईपी इश्यू से जुटाए 292.60 करोड़ रुपए

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जुलाई 7, 2025
1 min read • 1.2k views
शक्ति पम्प्स ने क्यूआईपी इश्यू से जुटाए 292.60 करोड़ रुपए

इंदौर, 7 जुलाई 2025। शक्ति पम्प्स इंडिया लिमिटेड ने यह घोषणा की है कि कंपनी ने इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) इश्यू को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और इस माध्यम से 292.60 करोड़ रुपए की पूंजी जुटाई है।

इस क्यूआईपी इश्यू को मौजूदा और नए प्रमुख इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जो कंपनी के भविष्य की संभावनाओं और अब तक के प्रदर्शन में उनके भरोसे को दर्शाता है। इस पूंजी का उपयोग मध्य प्रदेश के पीथमपुर में सोलर डीसीआर. सेल और सोलर पीवी मॉड्यूल निर्माण के लिए प्लांट की स्थापना हेतु किया जाएगा।

यह परियोजना शक्ति पम्प्स की सहायक कंपनी शक्ति एनर्जी सोल्यूशन्स लिमिटेड के माध्यम से संचालित होगी और इसकी उत्पादन क्षमता 2.20 गीगावॉट होगी। इस डीसीआर सोलर सेल निर्माण से कंपनी की बैकवर्ड इंटीग्रेशन को मजबूती मिलेगी और पूरी वैल्यू चेन पर बेहतर नियंत्रण स्थापित होगा, जिससे कंपनी को दीर्घकालिक लाभ होगा।

क्यूआईपी इश्यू की कीमत प्रति शेयर 918.00 रखी गई, जो सेबी द्वारा निर्धारित फ्लोर प्राइस 965.96 से 4.97% की छूट पर है। इस फंड से कंपनी की वित्तीय स्थिति और मजबूत होगी और यह कंपनी को अपनी रणनीतिक योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद करेगी।

शक्ति पम्प्स (इंडिया) लिमिटेड के चेयरमैन दिनेश पाटीदार ने कहा, हमारे क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट इश्यू को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से हम बेहद उत्साहित हैं। यह सफलता हमारे निवेशकों के हमारे व्यापार मॉडल व विकास रणनीति पर उनके भरोसे को दर्शाती है।

हम इस फंड का उपयोग अपने विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने और सभी हितधारकों के लिए मूल्यवृद्धि करने में करेंगे। शक्ति पम्प्स अपने सभी निवेशकों का दिल से आभार व्यक्त करता है और कंपनी के उज्ज्वल भविष्य की आशा करता है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।