रायपुर, 6 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ में जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार संभावित है। ऐसे में मंत्री कौन बनेगा? इस पर सभी की नजरें हैं। सूत्रों की बात पर यकीन करें तो तीन विधायकों का नाम तय हो गया है। जल्द ही इन्हें राज्य के मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। हलांकि औपचारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है।
कौन हैं ये विधायक
- गुरु खुशवंत
- गजेंद्र यादव
- राजेश अग्रवाल
मंत्री बनाकर संतुलन बनाने की रणनीति
जिन तीनों विधायकों का नाम चर्चा में है, वे पहली बार चुनकर आये हैं। इन्हें मंत्री बनाकर संतुलन साधने की तैयारी है। गुरु खुशवंत सतनामी समाज के गुरु परिवार से हैं। गजेन्द्र यादव संघ परिवार से जुड़े हैं ओबीसी वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। राजेश अग्रवाल ने तत्कालीन डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का पराजित किया है।
रक्षाबंधन के बाद होगी ताजपोशी
रक्षाबंधन के बाद मंत्रिमंडल विस्तार होना तय है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कह चुके हैं कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने भी जल्द मंत्रिमंडल विस्तार की बात कही थी।













