रायपुर, 11 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग में अधीक्षक के 55 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने यह नोटिफिकेशन जारी किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग में अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था) के 55 पदों के लिए भर्ती होनी है। इसका नोटिफिकेशन 7 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया। आवेदन 8 नवंबर 2025 रात 11:59 बजे तक आनलाइन किये जा सकेंगे। आवेदन फॉर्म www.psc.cg.gov.in वेबसाइट पर ही भरना है।
पदों का विवरण
कुल 55 पद रिक्त हैं। इनमें अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षण रखा गया है। कुछ पद सिर्फ छत्तीसगढ़ की स्थानीय महिलाओं और स्थानीय दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। जरूरत पड़ने पर पदों की संख्या बढ़ या घट सकती है।
योग्यता: अभ्यर्थी को समाजकार्य (MSW), समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, विधि (LAW), इनमें से किसी भी विषय की ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री वाले आवेदन कर सकते हैं।
वेतन: ये राजपत्रित द्वितीय श्रेणी का पद है। वेतन लेवल-(9300 से 34800 + 4300 ग्रेड पे)। इसके साथ महंगाई भत्ता और अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे।
आयु सीमा : 1 जनवरी 2025 तक उम्र 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के स्थानीय उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी यानी वे 40 साल तक आवेदन कर सकते हैं। SC/ST/OBC और विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को 5 साल की छूट मिलेगी। सभी छूट मिलाकर अधिकतम उम्र 45 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
फॉर्म में गलती सुधारने का मौका भी मिलेगा: बिना शुल्क के: 9 से 11 नवंबर 2025 तक। 500 रुपये शुल्क देकर गलती सुधारने का मौका 12 से 14 नवंबर 2025 तक। सुधार सिर्फ एक बार ही किया जाएगा।
आवेदन शुल्क: छत्तीसगढ़ के SC/ST/OBC (गैर क्रीमीलेयर) और स्थानीय दिव्यांग उम्मीदवार को 300 रुपये देय होंगे। बाकी सभी और राज्य के उम्मीदवारों को 400 रुपये देय होंगे। सभी को पोर्टल शुल्क और जीएसटी अलग से देना होगा।
परीक्षा की तिथि: परीक्षा की संभावित तारीख 18 जनवरी 2026 रखी गई है।
चयन प्रक्रिया
चयन दो चरणों में होगा। लिखित परीक्षा- 300 अंक और साक्षात्कार – 30 अंक। कुल 330 अंक के आधार पर मेरिट बनेगी।
लिखित परीक्षा में 150 सवाल होंगे
भाग 1: छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान (50 सवाल- 100 अंक)
भाग 2: बच्चों से जुड़ा सामान्य ज्ञान (100 सवाल- 200 अंक)
प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होंगे, और गलत जवाब पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।
पाठ्यक्रम
भाग 1 : छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान- इसमें इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, संस्कृति, जनजातियां, उद्योग, पंचायती राज और वतर्मान घटनाएं।
भाग 2 : बच्चों से जुड़ा सामान्य ज्ञान- इसमें बच्चों से जुड़े कानून (जैसे किशोर न्याय अधिनियम, पास्को एक्ट, शिक्षा का अधिकार आदि), पोषण, कुपोषण, मातृ और शिशु मृत्यु दर, मिशन वत्सल्या, पीएम केयर्स, मुख्यमंत्री बाल उदय जैसी योजनाएं, चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), बाल मनोविज्ञान, काउंसलिंग और थेरेपी आदि।
परीक्षा केंद्र : रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर (सरगुजा) और जगदलपुर (बस्तर)।