खेल

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक ने खोली 617वीं शाखा

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 11, 2025
1 min read • 1.2k views
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक ने खोली 617वीं शाखा

रायपुर, 11 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक ने 617वीं शाखा गोबरा नवापारा में खोली है। इस शाखा का शुभारंभ बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार अरोरा ने किया। इस मौके पर राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरधारी अग्रवाल, व्यवसायी पंकज जैन आदि उपस्थित थे।

बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार अरोरा ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक राज्य की सर्वाधिक शाखाओं वाली बैंक है। इसकी शाखाएं उत्तर से दक्षिण एवं पूर्व से पश्चिम राज्य के हर क्षेत्र में स्थित हैं। बैंक द्वारा राज्य के प्रत्येक चौथे नागरिक को बैंकिंग सेवाएं प्रदान की जा रही है।

बैंक में सभी आधुनिक बैंकिंग सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने नवापारा के निवासियों को अत्याधुनिक बैंकिंग सुविधा के साथ उत्तम ग्राहक सेवा प्रदाय करने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रमुख सुरेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। शाखा प्रबंधक शाश्वत सिंह और वरिष्ठ प्रबंधक संजय गोयल ने ग्राहकों का स्वागत किया।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।