छत्तीसगढ़

अनुभूति श्रीवास्तव को मिला IRPRA इंडिया का प्रतिष्ठित रीजनल PR अवॉर्ड्स

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 21, 2026
1 min read • 1.2k views
अनुभूति श्रीवास्तव को मिला IRPRA इंडिया का रीजनल PR अवॉर्ड्स
40 अंडर 40 में बेस्ट हेल्थकेयर कम्युनिकेशन कैंपेन का खिताब जीता

रायपुर, 21 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ की पापुलर पब्लिक रिलेशंस (PR) स्ट्रैटेजिस्ट अनुभूति श्रीवास्तव ने एक बार फिर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने IRPRA इंडिया के रीजनल PR अवॉर्ड्स 40 अंडर 40 के तहत बेस्ट हेल्थकेयर कम्युनिकेशन कैंपेन का प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता है। लगातार चौथी बार उन्होंने यह राष्ट्रीय सम्मान अपने नाम किया है।

यह पुरस्कार IRPRA इंडिया रीजनल PR अवॉर्ड्स समारोह में घोषित किया गया। प्रतियोगिता में 146 से अधिक प्रविष्टियां, 36 से ज्यादा विस्तृत केस स्टडीज़, 18 से अधिक राज्यों की भागीदारी और 20 व्यक्तिगत विजेताओं को सम्मानित किया गया।

अनुभूति श्रीवास्तव का यह हेल्थकेयर कम्युनिकेशन कैंपेन अपनी मजबूत रणनीति, मापनीय प्रभाव और गहरे क्षेत्रीय जुड़ाव के कारण निर्णायक मंडल को प्रभावित करने में सफल रहा। यह अभियान इस बात का उदाहरण है कि किस तरह उद्देश्यपूर्ण स्टोरीटेलिंग और डेटा-आधारित PR के माध्यम से स्वास्थ्य क्षेत्र में जागरूकता, विश्वास और व्यवहारिक बदलाव लाया जा सकता है।

इस उपलब्धि पर अनुभूति श्रीवास्तव ने कहा, लगातार चौथी बार यह सम्मान पाना मेरे लिए अत्यंत विनम्रता का क्षण है। हेल्थकेयर कम्युनिकेशन केवल दृश्यता तक सीमित नहीं है, यह एक जिम्मेदारी है। यह पुरस्कार मैं अपनी टीम, क्लाइंट्स और उस विश्वास को समर्पित करती हूं। उन्होंने कहा कि मजबूत क्षेत्रीय कहानियां राष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव पैदा कर सकती हैं।

अनुभूति श्रीवास्तव ने हेल्थकेयर, शिक्षा और सामाजिक विकास जैसे क्षेत्रों में कई क्षेत्रीय ब्रांड्स और संस्थानों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

क्या है IRPRA का रीजनल PR अवॉर्ड्स

IRPRA इंडिया के रीजनल PR अवॉर्ड्स भारत के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट पब्लिक रिलेशंस कार्यों को सम्मानित करते हैं और उन अभियानों, पेशेवरों व एजेंसियों को पहचान देते हैं जो मेट्रो शहरों से परे संचार की नई परिभाषा गढ़ रहे हैं।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।