Join US

रायपुर में पकड़ा गया फर्जी आईबी अधिकारी

रायपुर, 31 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक फर्जी आईबी अधिकारी को गिरफ्तार किया है। यह मामला आमानाका थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान सामने आया। बता दें एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

31 अगस्त की शाम चंदनडीह चौक नंदनवन जीई रोड के पास चेंकिग की जा रही थी। इस दौरान एक एक्टीवा सवार अपने वाहन को तेज गति एंव लापरवाही से चला रहा था। पुलिस ने उसे रोका तो उसने पुलिस पर रौब जमाने के लिए खुद को आईबी अधिकारी बताया। उसने एक आईकार्ड भी दिखाया जिसमें उसे आईबी अधिकारी होना दर्शाया गया था।

पुलिस ने इस आईकार्ड की सत्यता की जांच कराई तो वह फर्जी पाया गया। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक की पहचान विशाल कुमार पिता राजीव कुमार उम्र 29 साल, निवासी श्रीनिवास रेजीडेंसी मकान नबंर 13/310 नर्मदापुरम रोड डी मार्ट के पास भोपाल मध्य प्रदेश के रुप में हुई। वर्तमान में वह रायपुर के टिकरापारा टैगोर नगर शेख सलीम के मकान में अपने रिस्तेदारो के यहां पर रहना बताया।