Join US

NIA में IG बने छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ IPS सुंदरराज पी

रायपुर, 17 जून 2026। 2003 बैच के IPS पी सुंदरराज पी को NIA में IG बनाया गया है। सुंदरराज पी छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान का बड़ा चेहरा रहे हैं। बस्तर को नक्सल मुक्त करने में सुंदरराज पी की अहम भूमिका रही है।

उनके नेतृत्व में न केवल खुफिया तंत्र मजबूत हुआ बल्कि नक्सल विरोधी अभियान को नई धार मिली। बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। सुरक्षा बलों को जबरदस्त कामयाबी मिली। 16 जून 2026 को वरिष्ठ IPS सुंदरराज पी के NIA में IG बनाये जाने का आदेश जारी किया गया है।

ये है आदेश