छत्तीसगढ़

खैरागढ़ की मयूरी सिंह बनीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 1, 2026
1 min read • 1.2k views
asr24news

खैरागढ़, 1 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ की मयूरी सिंह को महिला कांग्रेस ने संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी अध्यक्ष ने ऑल इंडिया महिला कांग्रेस के महासचिव, सचिव और राष्ट्रीय संयोजक पदों पर की गई नियुक्तियों के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंज़ूरी दे दी है। इस संगठनात्मक फेरबदल में छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ को भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व मिला है। खैरागढ़ निवासी मयूरी सिंह को ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।

पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि ये नियुक्तियां संगठन की मजबूती, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी राजनीतिक रणनीति को ध्यान में रखते हुए की गई हैं। नव-नियुक्त पदाधिकारियों की सूची भी जारी कर दी गई है, जिनसे महिला कांग्रेस के कार्यों को जमीनी स्तर तक और अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा जताई गई है।

मयूरी सिंह की नियुक्ति को लेकर खैरागढ़ सहित पूरे जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जिला कांग्रेस संगठन, महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। नेताओं का कहना है कि मयूरी सिंह लंबे समय से संगठनात्मक कार्यों से जुड़ी रही हैं और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी सक्रिय भूमिका रही है, जिसका लाभ अब राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को मिलेगा।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।