गुरुद्वारा हीरापुर टाटीबंध में लगा चिकित्सा शिविर, 230 लोगों का हुआ चेकअप

रायपुर, 21 जून 2026। गुरुद्वारा गुरुसागर हीरापुर टाटीबंध में आयोजित विशाल चिकित्सा शिविर में 230 लोगों ने विशेषज्ञ डाक्टरों से अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा कर दवाई ली। नि:शुल्क रुप से आयोजित इस शिविर में ऐसे कई लोगों को अपनी आने वाले रोगों के बारे में पता चला जिससे वे अनजान थे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, छत्तीसगढ़ सिक्ख आॅफिर्सस वेलफेयर एसोसियेशन के संयोजक जी.एस. बॉम्बरा, अध्यक्ष एच.एस. धींगरा, गुरुव्दारा के प्रधान सुखजिन्दर सिंह, होटल बेबीलान इंटरनेशनल के जगजीत सिंह खूनजा, अकालपुरख की फौज के अध्यक्ष अमरजीत सिंह दत्ता प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

शिविर का आयोजन छत्तीसगढ़ सिक्ख आॅफिर्सस वेलफेयर एसोसियेशन, बालाजी हास्पिटल, बेबीलॉन ग्रुप आॅफ होटल्स और गुरुव्दारा प्रबंधक समिति की ओर से किया गया।

इस अवसर पर एसोसियेशन के मेडिकल कमेटी के चेयरमैन डॉ. कुलदीप सिंह छाबड़ा, बालाजी हास्पिटल के डॉ. रमेश सुखदेव और डॉ रामगोपाल धृतलहरे ने बताया कि ऐसे शिविर इसीलिए सार्थक है क्योंकि वे लोग जो लंबे समय से डॉक्टर के पास नहीं गए है या जो लंबें समय एक ही प्रकार की दवाएं खा रहे है के स्वास्थ्य की जांच दोबारा हो जाती है।

डॉक्टरों का कहना है कि यह देखा गया है कि कई बुजर्गों को उनके घर वाले समयाभाव के कारण डाक्टरों के पास नहीं ले जा पाते हैं। यही नहीं जांच कराने से भविष्य में आने वाली बीमारियों की जानकारियां भी पहले से मिल जाती है। शिविर में कई लोगों को उनको ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन, डायबिटिज, अथर्राटिस, हदृय रोग होने की संभावनाओं का भी पता चला। इसलिए ऐसे शिविर लोगों में स्वास्थ्य की लोगों के लिए काफी सार्थक और फायदेमंद हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कल्पना सुखदेवे ने बताया कि अब महिलाओं में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता आने के कारण उनमें रोगों में कमी आई है।

विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम ने की जांच

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप सिंह छाबड़ा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ उमेशचंद तिवारी, हर्दय रोग विशेषज्ञ डॉ टी.एस. माखीजा, जनरल फिजीशियन डॉ रमेश सुखदेवे व डॉ रामगोपाल धृतलहरे, शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ सौमित्र सिंह, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ नंदिनी गुप्ता, किड़नी रोग विशेषज्ञ सुपर स्पेश्लिस्टडॉ साईनाथ पतेवार और स्त्री रोग विशेषक्ष, डॉ. डॉ कल्पना सुखदेवे ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया और दवाई भी दी। शिविर में सीता मेमोरियल मल्टी स्पेश्लिटी डेन्टल क्लीनियक की आधुनिक डेन्टल मोबाईल लैब में डॉक्टर प्रिया सराफ ने दांतों की जांच कर परामर्श दिया ।

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में छत्तीसगढ़ सिक्ख आॅफिसर्सव वेलफेयर एसोसियेशन के सचिवल बी.एस. सलूजा, एजुकेश् कमेटी के चेयरमैन डॉ. बी.एस. छाबड़ा, दीप सिंह जब्बल,लखिन्दर सिंह चावला, सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, एम.एस.हुरा, तेजपाल सिंह हंसपाल व अमरजीत सिंह भी संधू उपस्थित थे।