छत्तीसगढ़

ओपी चौधरी ने अर्थव्यवस्था पर कांग्रेस को घेरा तो भूपेश पूछ बैठे तगड़ा सवाल

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On मई 25, 2025
1 min read • 1.2k views
ओपी चौधरी ने अर्थव्यवस्था पर कांग्रेस को घेरा तो भूपेश पूछ बैठे तगड़ा सवाल

रायपुर, 25 मई 2025। नीति आयोग ने 24 मई को घोषणा किया है कि भारत दुनिया में चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत की अर्थव्यवस्था अब जापान से बड़ी हो गयी है। हम केवल अब संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और जर्मनी से पीछे रह गये हैं।

नीति आयोग के CEO BVR सुब्रह्मण्यम के 10वें नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक में दिए गए बयान पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, 2004 से 2014 तक कांग्रेस सरकार के तहत, भारत की अर्थव्यवस्था 10वें स्थान पर थी और 10 साल तक वहीं रही, जैसा कि उन्होंने प्रतिबद्धता जताई थी। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।

ओपी चौधरी के इस बयान पर पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, जब हम नीति आयोग की पहली बैठक में गए थे तब प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाएंगे। आप देख रहे हैं कि यह हासिल हुआ है या नहीं। मैं ओपी चौधरी से पूछना चाहता हूं कि अगर विकास बहुत तेजी से हुआ है तो 80 करोड़ लोग 5 किलो अनाज से खुश क्यों हैं, उसपर आश्रित क्यों हैं?

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।