ऑटो

रायपुर में स्मार्ट राइड शेयरिंग प्लेटफॉर्म ऊंटो लॉन्च; यात्रियों को मिलेगी 75% तक की बचत

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जुलाई 21, 2026
1 min read 1.2k views
स्मार्ट राइड शेयरिंग प्लेटफॉर्म UNTO की भव्य लॉन्चिंग

रायपुर, 21 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऊंटो (UNTO) ने स्मार्ट राइड शेयरिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च कर दिया है। राइड शेयरिंग करने वाला यह अब तक का पहला प्लेटफॉर्म है। रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ने इसका शुभारंभ किया।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ विधनसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक पुरन्दर मिश्रा और अनुज शर्मा, कैट के वाइस प्रेसिडेंट अमर परवानी, राडा के अध्यक्ष रवीन्द्र भसीन, राज्य सरकार के परिवहन सचिव एस प्रकाश प्रमुख रुप से उपस्थित रहे। इस अनूठे स्मार्ट मोबिलिटी प्लेटफॉर्म की शुरुआत तीन युवा उद्यमियों रश्मि रंजन चालान, जगन्नाथ कुम्हार और राधाकांत दर्जी ने की है।

रश्मि रंजन चालान ने बताया कि ऊंटो (UNTO) पारंपरिक कैब ऐप्स से बिल्कुल अलग है। यह प्लेटफॉर्म न सिर्फ यात्रियों का सफर आसान करेगा बल्कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी की बड़ी समस्या को भी हमेशा के लिए दूर करेगा। इस प्लेटफॉर्म के जरिए यात्री अपनी यात्रा लागत में 75 प्रतिशत तक की बचत कर सकते हैं क्योंकि ऐप में मौजूद राइड स्प्लिट सुविधा के माध्यम से वे अपना किराया अन्य सह-यात्रियों के साथ साझा कर सकेंगे।

एक ही प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को बाइक, ऑटो, कैब, प्रीमियम और लग्जरी कारों के विकल्प मिलेंगे और उन्हें अपनी पसंद का ड्राइवर तथा राइड चुनने की पूरी आजादी होगी। इसके साथ ही कोई भी सामान्य ग्राहक आसान रजिस्ट्रेशन के बाद स्वयं भी राइडर बनकर इस ऐप के जरिए अतिरिक्त कमाई शुरू कर सकता है।

ड्राइवरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ऊंटो एक अनोखा सब्सक्रिप्शन मॉडल लेकर आया है। इसके तहत बाजार में मौजूद अन्य कंपनियों की तरह अब ड्राइवरों को अपनी कमाई का हिस्सा कमिशन के रूप में नहीं देना होगा बल्कि वे अपना किराया स्वयं तय कर सकेंगे और अपनी राइड पहले से शेड्यूल कर सकेंगे।

यह प्लेटफॉर्म परिवहन की कई गंभीर समस्याओं का खात्मा करेगा। इसमें सबसे प्रमुख बिलासपुर, रायगढ़ या अन्य शहरों से रायपुर आकर खाली लौटने वाली गाड़ियों की समस्या है। अब ड्राइवर अपनी वापसी की यात्रा पहले से ऐप पर शेड्यूल कर सकेंगे और उसी रूट के यात्री उन्हें एडवांस बुक कर सकेंगे। इससे ड्राइवरों की एक्स्ट्रा इनकम होगी और यात्रियों का खर्च आधा हो जाएगा।

इसके अलावा अब तक यात्रा और कैब शेयरिंग के लिए लोग जिन असुरक्षित और असंगठित ऐप ग्रुप्स पर निर्भर थे, उंटो ने सुरक्षित शेड्यूलिंग, चैट और बुकिंग को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाकर उस पूरी व्यवस्था को पूरी तरह से डिजिटल और सुरक्षित कर दिया है।

कारपूलिंग और राइड शेयरिंग को बढ़ावा देकर यह प्लेटफॉर्म सड़कों पर ट्रैफिक, प्रदूषण और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में बड़ी भूमिका निभाएगा तथा ईंधन की बचत से सस्टेनेबल मोबिलिटी को नई दिशा देगा।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार और संपादक हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ASR24 News के मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं। रमेश मुख्य रूप से राजनीति, सरकारी योजनाओं और सामाजिक मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और समय पर जानकारी पहुँचाना है। आप उनसे उनकी आधिकारिक ईमेल और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से जुड़ सकते हैं। https://www.facebook.com/asr24news https://twitter.com/asr24news https://www.youtube.com/@asr24news