छत्तीसगढ़

‘गायब’ पोस्टर पर विष्णुदेव नाराज, कांग्रेस को बताया ‘फ्यूज बल्ब’

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अप्रैल 29, 2025
1 min read • 1.2k views
‘गायब’ पोस्टर पर विष्णुदेव नाराज, कांग्रेस को बताया ‘फ्यूज बल्ब’

रायपुर, 29 अप्रैल 2025। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर है। पार्टी ने उनका बिना सिर वाला एक पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसके बाद राजनीतिक बहस छिड़ गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए उसे ‘फ्यूज बल्ब’ कहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस फ्यूज बल्ब है।

कांग्रेस अब देश की जनता का विश्वास खो चुकी है और इसीलिए यह लोग कुछ भी बोलते हैं। कांग्रेस ने अपने एक्स अकाउंट से मंगलवार को एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें कुर्ता पायजामा पहने एक व्यक्ति को बिना सिर के दिखाया गया है। उसमें कांग्रेस ने कैप्शन दिया, जिम्मेदारी के समय गायब। कांग्रेस के इस पोस्ट को पाकिस्तान के पूर्व केंद्रीय मंत्री फवाद हुसैन ने रिट्वीट कर आपत्तिजनक कमेंट लिखा। हुसैन के ट्वीट के बाद भाजपा ने विरोध शुरू कर दिया।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी सफाई

पोस्टर को लेकर विवाद बढ़ने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सफाई दी। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी सर्वदलीय बैठक में मौजूद नहीं थे। हमने 22 अप्रैल को मांग की थी कि इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक होनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी को संसद में चर्चा में भाग लेना चाहिए और हमें बताना चाहिए कि क्या हुआ और यह आतंकवादी हमला कैसे हुआ। कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है। कांग्रेस का एक ही फॉर्मूला है- एकता।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।