• Home
  • वैकेंसी
  • यूपी में को-ऑपरेटिव बैंक 116 पदों पर करेगा भर्ती, आवेदन 15 तक
यूपी में को-ऑपरेटिव बैंक 116 पदों पर करेगा भर्ती, आवेदन 15 तक

यूपी में को-ऑपरेटिव बैंक 116 पदों पर करेगा भर्ती, आवेदन 15 तक

लखनऊ, 30 मार्च 2026। यूपी को-ऑपरेटिव बैंक में 116 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। यह नोटिफिकेशन UP Cooperative Institutional Service Board ने जारी किया है। मैनेजर, जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट और टेक्निकल पदों पर नियुक्तियां इस भर्ती के तहत की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को ₹1.77 लाख तक की सैलरी और कई सरकारी भत्तों का लाभ मिलेगा।

आवेदन की तारीख

  • आवेदन शुरू: 25 मार्च 2026
  • अंतिम तिथि: 15 अप्रैल 2026
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 15 अप्रैल 2026

इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वेतन प्रति माह

  • मैनेजर: ₹27,000 – ₹88,000
  • जूनियर मैनेजर: ₹29,000 – ₹82,000
  • असिस्टेंट: ₹25,000 – ₹64,000
  • असिस्टेंट इंजीनियर: ₹56,000 – ₹1,77,000

इसके अलावा DA, HRA और अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे।

योग्यता

  • मैनेजर/जूनियर मैनेजर: ग्रेजुएशन जरूरी
  • असिस्टेंट (टाइपिस्ट): ग्रेजुएशन + टाइपिंग स्किल
  • असिस्टेंट इंजीनियर: B.Tech/BE (Civil)

आयु सीमा

  • न्यूनतम: 21 वर्ष
  • अधिकतम: 40 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. Advertisement सेक्शन पर क्लिक करें
  3. New Registration करें
  4. लॉगिन करके फॉर्म भरें
  5. फीस जमा करें
  6. फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट निकाल लें