• Home
  • खेल
  • यूपी के सोनभद्र में हुई दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक घायल
यूपी के सोनभद्र में हुई दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक घायल

यूपी के सोनभद्र में हुई दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक घायल

रायपुर, 12 जनवरी 2025। यूपी के सोनभद्र में हुई सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक इन्द्र साव घायल हो गये। इन्द्र साव छत्तीसगढ़ की भाटापारा विधानसभा के विधायक हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस विधायक इन्द्र साव अपने परिवार के साथ महाकुंभ में पौष पूर्णिमा पर्व पर गंगा स्नान करने के लिए प्रयागराज जा रहे थे।

सोनभद्र जिले के बम्हनी थान क्षेत्र में उनकी कार ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में विधायक सांव उनकी पत्नी और कार में सवार सभी लोगों को गंभीर चोंट आई हैं। विधायक और उनके परिवार के लोगों को इलाज के लिए सोनभद्र के ही मेवरपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।