रायपुर, 11 फरवरी 2026। अखिल भारतीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन राजाराम मोहन राय आडिटोरियम आईटीओ नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ। देश के सभी प्रमुख पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के शर्मा ने आयोजन का शुभारंभ किया।
अधिवेशन में ड्राइवर और ट्रांसपोर्ट आयोग का गठन किये जाने की मांग की गयी। यह भी मांग की गयी कि रोड टैक्स और टोल टैक्स में परिवर्तन किया जाये। 20 वर्ष पहले जो भाड़ा था वह आज तक नहीं बढ़ पा रहा है।
अधिवेशन में संरक्षक केके सेठी, राष्ट्रीय प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, राकेश धनाना, सुरेन्द्र शर्मा, मुंबई से राजकुमार गोदारा, छत्तीसगढ़ से राघवेन्द्र त्रिपाठी, चिंचकर दादा सांगली, मनोज तिवारी बंगलौर, बिपिन जैन सिलीगुड़ी, हितेंद्र वालिया, रबीन्द्र सिंह जम्मू-कश्मीर समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

















