• Home
  • खेल
  • प्रतापगढ़ के कांग्रेसियों डॉ मनमोहन सिंह का रहा गहरा लगाव
प्रतापगढ़ के कांग्रेसियों डॉ मनमोहन सिंह का रहा गहरा लगाव

प्रतापगढ़ के कांग्रेसियों डॉ मनमोहन सिंह का रहा गहरा लगाव

प्रतापगढ़, 27 दिसंबर 2024। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का प्रतापगढ़ के कांग्रेसियों से गहरा लगाव रहा। यहां के कांग्रेस नेता जब चाहते थे डॉ मनमोहन सिंह उनसे आसानी से मिलने के लिए बुला लेते थे।

बात 11 सितंबर 2005 की है। डॉ मनमोहन सिंह उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे और लखनऊ में राजभवन में रुके थे। यहां कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधि मंडल प्रतापगढ़ की तत्कालीन सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह के साथ डॉ मनमोहन सिंह से मिलने पहुंचा।

डॉ मनमोहन सिंह को जब जानकारी मिली कि प्रतापगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ता उनसे मिलना चाहते हैं, उन्होंने सहज मंजूरी दे दी और यहां के कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की।

उस समय कांग्रेस नेता ओम प्रकाश पाण्डेय की अगुवाई में प्रतापगढ़ में विकास कार्यों को लेकर यह मुलाकात की गयी थी। इस प्रतिनिधिमंडल में पंडित श्याम किशोर शुक्ला, ज्ञान प्रकाश शुक्ला और कौशलेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे।

डॉ मनमोहन सिंह के निधन की जानकारी होने के बाद प्रतापगढ़ के कांग्रेस जनों में शोक की लहर है। जिले के कांग्रेस जनों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है।

इसे भी पढ़ें : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन