नई दिल्ली, 9 अक्टूबर 2025। नई दिल्ली में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यहां टीजीटी के 5346 पदों के लिए वैकेंसी निकली है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है। दिल्ली टीजीटी भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर से शुरू होकर 7 नवंबर 2025 तक पूर्ण की जाएगी। जो भी उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे तय तिथियों के अंदर डीएसएसएससबी के OARS पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे।
पदों का विवरण
- मैथमेटिक्स के लिए 744 पुरुष और 376 महिला शिक्षकों की भर्ती होगी।
- इंग्लिश के लिए 869 पुरुष और 104 महिला शिक्षकों की भर्ती होगी।
- सोशल साइंस के लिए 310 पुरुष और 92 महिला शिक्षकों की भर्ती होगी।
- नेचुरल साइंस में 630 पुरुष और 502 महिला शिक्षकों की भर्ती होगी।
- हिंदी में 420 पुरुष और 126 महिला शिक्षकों की भर्ती होगी।
- संस्कृत में 342 पुरुष और 416 महिला शिक्षकों की भर्ती होगी।
- उर्दू में 45 पुरुष और 116 महिला शिक्षकों की भर्ती होगी।
- पंजाबी में 67 पुरुष और 160 महिला शिक्षकों की भर्ती होगी।
- ड्रॉइंग टीचर के 15 पदों पर भर्ती होगी।
- स्पेशल एजुकेशन टीचर के लिए 2 पद रिक्त हैं।
पात्रता
अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन के साथ बीएड/ 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड/ B.Ed-M.Ed आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने सीटीईटी एग्जाम भी क्वालीफाई किया हो। अभ्यर्थी की उम्र 1 नवंबर 2025 को ध्यान में रखकर 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। पात्रता एवं मापदंड की जानकारी पदानुसार जानने के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन का लिंक : DSSSB TGT Vacancy 2025 Notification Link
आवेदन की प्रक्रिया
- पहले DSSSB के ऑफिशियल पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाना है।
- होम पेज पर पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना है।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य जानकारी, फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड करना होगा।
- अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) भरकर फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस के रूप में जमा करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी भर्ती में भाग लेने के लिए निशुल्क रूप से आवेदन कर सकते हैं।

















