रायपुर, 21 मई 2026। कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार बस्तर ने अपनी अलग पहचान बनाई है। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल क्षेत्र बस्तर की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म आरजे बस्तर ने 79वें कान्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। आरजे बस्तर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना हासिल की है। फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इसका स्वागत किया और इसकी संवेदनशील प्रस्तुति को खूब सराहा।
फिल्म के बारे में
इस फिल्म का निर्देशन मनीष माणिकपुरी ने किया है, जबकि निर्माण पवन कुमार सिंह ने पीकेएस प्रोडक्शन बैनर तले किया है। फिल्म की कहानी एक आदिवासी युवती के संघर्ष और उसके सपनों के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो सीमित संसाधनों और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद रेडियो जॉकी बनने का सपना देखती है। फिल्म में उसके आत्मविश्वास, संघर्ष और सपनों को हासिल करने के जुनून को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
फिल्म समीक्षकों और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों ने खासतौर पर ग्रामीण और आदिवासी जीवन के वास्तविक चित्रण की प्रशंसा की। कई समीक्षकों ने इसे भारत के दूरदराज क्षेत्रों की अनकही कहानियों को वैश्विक मंच तक पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण फिल्म बताया।
इन कलाकारों ने निभाई है भूमिका
फिल्म में वेब सीरीज पंचायत से चर्चित अभिनेता चंदन रॉय अहम भूमिका में नजर आए हैं। इसके अलावा चित्राशी रावत, नेहा साहू, हर्ष राजपूत, संजय महानंद, सुनील तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, पवन कुमार गुप्ता, संगीता निषाद, आरती नागरे, अनुनेय शर्मा और आशीष झा ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म के गीतों को शान, कृष्णा बेओरा और अनुराग शर्मा ने अपनी आवाज दी है।
फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह
कान्स में मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है। माना जा रहा है कि रिलीज के बाद आरजे बस्तर गांव, आदिवासी समाज और युवाओं के सपनों से जुड़ी ऐसी कहानी के रूप में सामने आएगी, जिससे व्यापक वर्ग खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेगा।
- देश के चुनिंदा 16 श्रेष्ठ शिक्षकों में छत्तीसगढ़ की वसुंधरा यादव का चयन

- सुयश हॉस्पिटल रायपुर में होगा कैंसर का विश्वस्तरीय इलाज

- RDA ने किश्त जमा करने दिया 60 दिन, सरचार्ज भी घटाया

- रायपुर में क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 18 से, रजिस्ट्री और स्टाम्प ड्यूटी में मिलेगी 50 फीसदी छूट

- एयरटेल ने लांच किया एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम

- Airtel Brings Creativity to Every Ganesh Chaturthi Celebration with Adobe Express Premium





