कोलकाता, 4 मई 2026। देश के लोकतांत्रिक इतिहास में 4 मई 2026 का दिन ऐतिहासिक रहेगा। पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी दोनों सीटों पर शुरुआती दौर में पीछे चल रही हैं। वह भवानीपुर और नंदीग्राम से चुनाव मैदान में थी। राज्य के मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने इन दोनों सीटों से शुभेंदु अधिकारी को उम्मीदवार बनाया था। इन दोनों सीटों पर शुरुआती दौर में शुभेंदु अधिकारी आग चल रहे हैं। हलांकि यह शुरुआती आंकडा है। अभी इसमें फेरबदल होने की पूरी संभावना है।
यह राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट है, जहां तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सीधा और कांटे का मुकाबला बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से है। शुभेंदु और ममता 2021 में भी आमने-सामने थे। तब ममता शुभेंदु के गढ़ नंदीग्राम में चुनाव लड़ने पहुंचीं थीं। जहां उन्हें हार मिली थी।
पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में भाजपा और TMC के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। अब तक भाजपा ने 35 और TMC ने 30 सीटों पर बढ़त बना ली है। इसी तरह असम में भाजपा एकतरफा तरीके से आगे बढ़ रही है। वहां उसने 23 सीटों पर बढ़त बना ली है।