देश

बिहार की राजनति में बड़ा उलटफेर, नीतीश जाएंगे राज्यसभा

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On मार्च 5, 2026
1 min read • 1.2k views
बिहार की राजनति में बड़ा उलटफेर

नई दिल्ली, 5 मार्च 2026। बिहार की राजनीति में लंबे समय बाद बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट से खुद इस बात की पुष्टि किया है। अब देखना है कि बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन होगा।

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर 5 मार्च 2026 को लिखा- पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।

संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं।

मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।

नीतीश कुमार की इस पोस्ट से साफ हो गया कि वह राज्यसभा का सदस्य बनकर केन्द्र की राजनीति में सक्रिय होंगे। केन्द्र की सरकार में उनके मंत्री बनने की भी संभावना दिख रही है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।